सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय पुलिस टीम ने क्षेत्र के शान्ती नगर बाजार से रविवार को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाने में दर्ज मु अ सं 268/2026 धारा 108 बीएनएस में वांछित आरोपी दिलीप कुमार पुत्र स्व राम बली गौतम निवासी रायपुर कला को रविवार दिनांक 26/07/2026 को शान्ती नगर बाजार से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments