श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर :-- स्थानीय
क्षेत्र के दीपकपुर गांव में सड़क पर अचानक से आई भैंस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गए। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोटिला गांव निवासी सचिन सिंह पुत्र विजय सिंह और छोटकी चवरिया निवासी शिवम सिंह बाइक पर सवार होकर सुजानगंज की तरफ आ रहे थे। वे जैसे ही दीपकपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी एक भैंस खूंटा छुड़ाकर भागते हुए अचानक सड़क पर आ गई और बाइक सवार उसके टकरा गए। बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और जोरदार टक्कर के साथ सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की है। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यातायात को सुचारू रूप से बहाल करा दिया गया है।

0 Comments