विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अव्यवहारिक एसएसओ की सेवा होगी समाप्त

               श्री अवध डाटकाम     9839627223

बहराइच  :-- जिले के विद्युत वितरण खण्ड नानपारा के अधीनस्थ 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र मटेरा पर तैनात अव्यवहारिक एस एस ओ की सेवा समाप्त करके वहां दूसरे एस एस ओ की तैनाती की जाएगी।

 अधीक्षण अभियन्ता नवीन चन्द्र प्रसाद ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड नानपारा के अधीनस्थ 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र मटेरा पर वाह्य सेवा प्रदाता मेसर्स आल सर्विसेज ग्लोबल प्रा.लि., लखनऊ के माध्यम से एस.एस.ओ. के पद पर तैनात किये गये मुकेश श्रीवास्तव, कुशल संविदाकर्मी के द्वारा एक विषेश समुदाय के विरूद्ध किये गये आपत्तिजनक टिप्पणी के वायरल आडियो का संज्ञान लेते हुए एस.एस.ओ. मुकेश श्रीवास्तव की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त किये जाने हेतु सम्बन्धित वाह्य सेवा प्रदाता संस्था को निर्देशित किया गया हैं। साथ ही एस.एस.ओ. मुकेश श्रीवास्तव के स्थान पर कुशल व शुद्ध आचरण वाले व्यक्ति की तैनाती करा दी गयी है।

Post a Comment

0 Comments