श्री अवध डाटकाम 9839627223
खेतासराय / जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के तारगहना गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे से परिवार में उस समय कोहराम मच गया जब घर के मुख्य शटर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 41 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तारगहना गांव निवासी अच्छेलाल बिंद के 41 वर्षीय पुत्र शिवपूजन बिंद अपने परिवार के साथ रात में छत पर सोए हुए थे भोर में तेज हवा और बारिश शुरू होने पर परिवार के लोग सामान समेटने के लिए नीचे आने लगे इसी दौरान शिवपूजन घर के मुख्य शटर को खोलने पहुंचा जहां दुर्घटना हो गई।परिजनो ने बताया कि शटर के पास से गुजर रही बिजली की केबल कहीं से क्षतिग्रस्त थी, जिससे शटर में करंट प्रवाहित हो गया था। जैसे ही शिवपूजन ने शटर को हाथ लगाया, उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा। झटके से वह पास में रखे तख्त पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अचेत हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल, जौनपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवपूजन पिकअप चालक थे और उसी की कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके निधन से पत्नी चन्द रेखा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा शिवपूजन अपने पीछे दो मासूम बच्चों पुत्र शिवांश और पुत्री आंषि को छोड़ गए पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

0 Comments