अपहरण के आरोप में वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

      श्री अवध डाटकाम  9839627223

मोतीपुर / बहराइच :-- मोतीपुर पुलिस ने अपहरण सहित कई अन्य धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना मोतीपुर में मुकेश पाल उम्र 22 वर्ष निवासी शाहपुर गायघाट के ऊपर नाबालिक लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था जांच के पश्चात पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी जिसे मिहींपुरवा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया ।थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि अभियुक्त के ऊपर अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया,चौकी इंचार्ज गायघाट दिलीप उपाध्याय, सिपाही अजय चौधरी ,देवेंद्र मिश्रा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments