छज्जे के नीचे दबकर युवती की हुई मौत


              श्री अवध डाटकाम  9839627223

 रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा /बहराइच :- जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र के छत्तरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत दीवान पुरवा कोठार गांव में शुक्रवार शाम एक हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी सुमिरन पुत्र बृजलाल ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनके घर पर उनके साडू की पुत्री मंजू (18) पुत्री गिरधारी निवासी अंबरपुर आई हुई थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मंजू घर के मुख्य दरवाजे पर लगे सीमेंट के छज्जे के पास कपड़े उतार रही थी। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा।छज्जे की चपेट में आने से मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई तथा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही खैरी घाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments