जेईई एडवांस में मयंक की सफलता से गांव में खुशी की लहर


           श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :-  ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस मे बेलौना कला (बबुरी) गांव के मयंक सिंह ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है जिससे खुशी का माहौल है। स्वर्गीय लाल साहब सिंह के पौत्र मयंक ने जेईई एडवांस 2026 की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 4088वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल छा गया। मयंक की सफलता की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। परिवार के अनुसार मयंक शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। मयंक के पिता चंद्रशेखर सिंह शिक्षक हैं, जबकि बड़े पिता आनंद सिंह प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग संचालित करते हैं। चाचा सच्चिदानंद सिंह मुंबई में बिल्डर हैं। मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया है। मयंक ने बताया कि वह आगे उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं में अध्ययन करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments