श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात पुलिस बहराइच द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी जिसमें बिना हेलमेट बाइक चलाना और दो से अधिक सवारी बैठने वालों चार पहिया वाहन में काली पिक्चर , बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई ।इसके साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 1029 वाहनों का चालान किया गया जिसमें 12 लाख रुपए से अधिक का राजस्व लाभ हुआ। यातायात प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले 1029 लोगों का चालान किया गया है ।इसका उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

0 Comments