श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के कुरावां गांव के ग्राम प्रधान ग्राम सहित उनके पूरे परिवार का नाम उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नई मतदाता सूची से गायब हो गया है। ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुरावां गांव के प्रधान अच्छेलाल पुत्र भगेलू राम ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी मछली शहर को एक शिकायती पत्र सौंपा जिसमें आरोप लगाया गया कि बी एल ओ विरेश यादव की घोर लापरवाही से न सिर्फ़ मेरा बल्कि मेरे पूरे परिवार से करीब इक्कीस लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया। इसी प्रकार गांव के लगभग डेढ़ सौ लोगों के नाम काट दिए गए हैं जो कि गांव में ही रहते हैं। जबकि कुछ ऐसे लोगों के नाम जोड़ दिए गए जिसकी पिछले महीने ही शादी हुई। इस प्रकार की लापरवाही से लोग परेशान हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि बी एल ओ की लापरवाही से ही ऐसा हुआ है। उपजिलाधिकारी मछलीशहर द्वारा आश्वासन मिला है कि जिन लोगों का नाम छूटा है उनका जोड़ा जाएगा।

0 Comments