श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र में उमरपुर गांव निवासी बीरेंद्र विश्वकर्मा की धर्मपत्नी शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और भावुक माहौल में मनाई गई। पुण्यतिथि पर माता जी को याद करते हुए शारदा देवी के पुत्र गुरु प्रसाद विश्वकर्मा, शिवप्रकाश विश्वकर्मा और पवन ने कहा कि मां जीवनभर शिक्षा के प्रति समर्पित रहीं। इसी लिए उन्होंने एस पीएल विद्यालय सैदानी का संचालन किया। उनका प्रयास था कि समाज का हर वर्ग शिक्षित होगा तभी समाज मजबूत बनेगा। परिवार ने उनकी स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के गणमान्य लोग जुटे। जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, ग्राम प्रधान भोलेशंकर गुप्ता, उमाशंकर विश्वकर्मा, अंजय विश्वकर्मा, श्रीकृष्णा, मुन्ना विश्वकर्मा सहित अनेक लोगों ने शारदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

0 Comments