पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद बरसठी बाजार में जश्न


        श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :-- पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर सुबह से ही क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह रहा। लोग घरों और दुकानों पर टीवी के सामने बैठकर नतीजों की लगातार अपडेट लेते रहे। गांवों में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। खासकर पश्चिम बंगाल के परिणामों को लेकर लोगों में अधिक दिलचस्पी दिखी, वहीं असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी के नतीजों पर भी नजर रही। खुआवां गांव निवासी 90 वर्षीय उदयभान सिंह टीवी पर चुनावी अपडेट देखते रहे। उनका कहना है कि अब गांवों में भी लोग राजनीति को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। वहीं बबूरी गांव निवासी क्षमा दुबे ने कहा कि अब महिलाएं भी चुनावी मुद्दों को समझ रही हैं और अपने विचार खुलकर रख रही हैं। निधि सिंह के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की कुछ रणनीतियां जैसे झालमुड़ी, नौका विहार और फुटबॉल जैसे प्रतीकात्मक अभियान मतदाताओं से जुड़ने का मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। उधर, जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत का आंकड़ा पहुचां कार्यकर्ताओं ने जीत पर बरसठी बाजार में जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और ‘झालमुड़ी’ खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान “योगी-मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए गए और जीत को तानाशाही प्रवृत्तियों के अंत के रूप में बताया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री जितेंद्र कुमार दुबे, अजय सिंह, एडवोकेट सीमांत सिंह, लालचंद गुप्ता, राहुल मोदनवाल, अरविंद जायसवाल, रतन श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments