बस - कार की भिड़ंत में दो लोग घायल


श्री अवध डाटकाम  9839627223 

सुजानगंज / जौनपुर :-  स्थानीय क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर सकापुर मोड़ के पास बस और कार की भिड़ंत में कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार जाहिरा पत्नी इरशाद अहमद उम्र लगभग 41 वर्ष निवासी बंधवा बाजार महराजगंज अपने परिवार के साथ चार पहिया वाहन से मुंबई से पैतृक गांव आ रही थी। तभी अचानक सुजानगंज की तरफ़ से जा रही सरकारी बस से आमने सामने टक्कर हो जाने के कारण घायल हो गई । कार में कुल चार लोग सवार थे जिसमें एक महिला और एक बच्चा लगभग 5 वर्ष का घायल हो गए थे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पर ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और दो लोग सुरक्षित रहे उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को क्षतिग्रस्त अवस्था में देख वही पर किनारे खड़ा करा दिया और कार्यवाही में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments