घास काटने गई महिला बनीं बाघ का ग्रास, हुई मौत


मोतीपुर बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के रेंज ककरहा क्षेत्र के अंतर्गत अमृतपुर पुरैना  निवासी रीता देवी पत्नी सुभाष चंद्र उम्र 45 वर्ष सोमवार को सुबह 10 बजे के आसपास अपने खेत में काम कर रही थी इसी दौरान जंगल से निकले बाघ ने महिला पर हमला कर दिया और गर्दन दबोच कर झाड़ियां में खींच ले गया बाघ के हमले से महिला की मौत हो गई मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने महिला के शव को उठाया और पुलिस तथा वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई। वही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच  विभिन्न पहलुओं की जांच की और पीड़ित परिवार से मिलकर दस हजार रुपए की तत्काल अहेतुक सहायता राशि प्रदान की। दिन दहाड़े के बाघ के हमले से हुई महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वही प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि महिला जलौनी लकड़ी लेने जंगल गई थी जहां पर लाश मिली है उसी के कुछ दूरी पर लकड़ी का गट्ठर और पानी की बोतल मिली है पास में ही बाघ के पग चिन्ह मिले हैं इससे प्रतीत होता है कि महिला की मौत बाघ के हमले में हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर वन विभाग के टीम मौजूद है लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments