अनियंत्रित कार की चपेट में आने से टैंपो चालक की मौत, सात घायल

           श्री अवध डाटकाम 9839627223

मोतीपुर बहराइच। गायघाट पुलिस चौकी के सामने चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी जिससे टेंपो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए वहीं चालक की मौत हो गई इस दुर्घटना से आसपास मौजूद लोगों में अपरा तफरी मच गई।

नानपारा लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट चौराहे के पास तेज रफ़्तार अनियंत्रित जाइलो वाहन ने सामने सवारी से भरे सीएनजी टैंपो को जोरदार ठोकर मार दी जिससे आटो के चीथड़े उड़ गये और आटो में बैठी सवारियां सड़क पर जा गिरी मौके पर पंहुची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया जहां पर टैंपो चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर चार लोगों की गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है ।

शुक्रवार की दोपहर थाना मोतीपुर के मीरनपुरवा गांव निवासी एक परिवार मटेरा रिस्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम से आटो से लौट रहा था गांव से कुछ दूर पहले लखीमपुर से नानपारा की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित जाइलो कार यूपी 11 सीटी 0563 ने सीएनजी टैंपो यूपी 40 सीटी 1539 को ठोकर मार दिया जिससे आटो चालक थाना नानपारा के शिवाला बाग मेहरबाननगर निवासी सुनील कुमार वर्मा 40 वर्ष तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के मीरनपुरवा निवासी सपना  35 ,अर्जुन 18, शुभम 14, नेहा 25 ,सत्यम 12 ,तुला देवी 25 संजय वर्मा 12 गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने टैंपो चालक सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा सभी का प्राथमिक उपचार किया इस दौरान नेहा वर्मा तथा तीन अन्य की गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है वहीं जाइलो कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया तो वहीं मोतीपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि कार व टेंपो की भिड़ंत में टेंपो चालक की मौत हो गई है वहीं कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है आगे कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments