श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के चेती गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर की खुशियां मातम में बदल गई। दुर्घटना की चार बाद भी घर में चुल्हा नहीं जला है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अरविंद निषाद (24) पुत्र तहसीलदार निषाद की 13 मई को शादी थी। वह 3 मई को अपनी बाइक से रिस्तेदारी में शादी का कार्ड बांटने जलालपुर क्षेत्र में जा रहा था। बाइक अनिल निषाद चला रहा था अरविंद निषाद बाइक के पीछे बैठा था जलालपुर पहुंचते ही पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह ट्रक की चपेट में आ गया जहां उसकी मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी। घटना की सूचना मिलते ही घर की खुशियां खुशी गम में बदल गई। सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है । मृतक युवक के घर पर 4 दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। रिस्तेदारी और क्षेत्रीय लोग घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

0 Comments