भव्य कलश यात्रा के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

 


                श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-   क्षेत्र के अरुणपुर (फरीदाबाद ) स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गई तत्पश्चात मंदिर में स्थित हनुमान जी की मूर्ति का अभिषेक पूजन किया गया। कलश यात्रा श्री गौरी शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर अरूणपुर शुक्लान पर आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर तथा पुरुष लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयकारा लगाते हुए यात्रा में सम्मिलित रहे। तत्पश्चात मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया व महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में इस दौरान महेंद्र शुक्ला(कार्यक्रम संयोजक), आशीष शुक्ला (अध्यक्ष), सौरभ मिश्र (जिला समरसता प्रमुख विहिप) अंकित शुक्ला, कथावाचक हरिप्रिया दास, सर्वेश जायसवाल, शरद शुक्ला सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments