ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप



नेवढ़िया/ जौनपुर  :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। 

   मिली जानकारी के अनुसार भदोही जिले के फूलपुर निवासी  जितेंद्र कुमार चौहान ( 30) अपनी ससुराल नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दुहावर गांव आए हुए थे, जहां उनकी साली की शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष की मांग पर उन्होंने एक लाख रुपये की व्यवस्था भी किए थे।बुधवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कहकर ससुराल पक्ष के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों को शव पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता और भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Post a Comment

0 Comments