थरवई / प्रयागराज :- क्षेत्र के बेरूई गांव में ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसा देने से इनकार करने पर रामबाबू, शिवबाबू और राहुल ने प्रमोद सिंह के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Comments