नदी में नहाते समय डूबे दो किशोर में,एक की मौत,दूसरे का चल रहा इलाज


          श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह


बरईपार / जौनपुर :-- तेजी बाजार थाना क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए जिसमें एक को मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

 मिली जानकारी के अनुसार तेजीबाजार थाना क्षेत्र के किशुनीपुर गांव निवासी चंदन यादव के घर ननिहाल में रह रहे प्रियांशु यादव उम्र चौदह अपने साथी अधकचा गांव निवासी  आयुष यादव पुत्र अंजनी यादव सहित कुछ अन्य लड़को के साथ सई नदी कोयलियाबीर घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी बीच प्रियांशु और आयुष गहरे पानी में डूबने लगें। साथ में नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया। बगल में खेती का काम कर रहे किसान वहां पहुंचे और दोनों को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला। परिजन आनन फानन में मछलीशहर सामुदायिक केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया और पियूष का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उसकी हालत संतोषजनक बताई जा रही है। परिजन रोते हुए शव को लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक प्रियांशु प्रतापगढ़ का मूल निवासी है किशुनीपुर ननिहाल में अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसके पिता बरईपार में एक दुकान चलाते है। वह माता पिता का एकलौता पुत्र था। 

Post a Comment

0 Comments