श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- क्षेत्र के सरोज विद्या शंकर कन्या इंटर कालेज बालवरगंज सुजानगंज में एक अप्रैल दिन बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ। सरोज विद्या शंकर कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में विद्यालय परिवार की उपस्थिति में कालेज के प्रबंधक डा० विद्यासागर त्रिपाठी एवं डॉक्टर सुषमा त्रिपाठी प्रधानाचार्य के द्वारा सत्यनारायण व्रत कथा तथा मां सरस्वती का विधि विधान से पूजा पाठ कर नए सत्र का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र - छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी मां सरस्वती की पूजा करते हुए पठन पाठन कार्य प्रारंभ किया। इसी प्रकार जयराजी कन्या जूनियर हाईस्कूल बेर्रा में सरस्वती पूजन के साथ नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया गया।

0 Comments