अभियान के तहत गौशालाओं को 40 कुंतल भूसा दान

      श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी /जौनपुर :--  प्रदेश सरकार के निर्देश पर संचालित भूसा/चारा संग्रहण अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सराहनीय पहल की है। रविवार को चकमलाई व गोरा पट्टी गौशाला के लिए कुल 40 कुंतल भूसा दान किया गया, जिससे गौवंश को बड़ी राहत मिली है। चकमलाई गांव स्थित गोआश्रय स्थल पर निगोह, आदमपुर, पठखौली, चकमलाई और गोठावं ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने संयुक्त रूप से 30 कुंतल भूसा उपलब्ध कराया। इनमें प्रधान चमेला देवी, राजकुमार गुप्ता, शिवकुमार, सुधा और कुलदीप शामिल रहे, जिन्होंने अभियान के तहत भूसा एकत्र कर गोआश्रय स्थल तक पहुंचाया। वहीं पचौली गांव के प्रधान राजेश यादव ने गोरा पट्टी गौशाला में 10 कुंतल भूसा दान कर अभियान को गति दी। इस दौरान दानदाताओं ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं में चारे की कमी न हो, इसके लिए यह सहयोग किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अन्य लोगों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments