श्री अवध डाटकाम 9839627223
कैसरगंज/ बहराइच। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं लगातार अपनी मेहनत और लगन से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। इसी क्रम में मौलवी अयाज इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा सदफ खान, ग्राम सखौता, ने 94% अंक प्राप्त कर जिला टॉप-10 में अपनी जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है।सदफ खान एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद सदफ ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है।सदफ का कहना है कि वह आगे चलकर सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हैं और देश सेवा उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया है।
विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने सदफ की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी प्रतिभा से समाज में नई मिसाल कायम कर रही हैं।इस संबंध में जानकारी एम.ए. किंडर गार्डन, गंडारा के डायरेक्टर मास्टर सलमान ने दी। उन्होंने सदफ खान को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और आने वाले समय में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

0 Comments