रात के अंधेरे में हरे पेड़ों की कटाई, वीडियो वायरल

 


        रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर  :- सरकार जहां एक ओर अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास कर रही है वहीं बरसठी क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। माफिया रात के अंधेरे में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। ताजा मामला सरसरा गांव का है, जहां रात में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कटर मशीनों से पेड़ों को काटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि, लकड़हारे आम के हरे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार विभागीय मिलीभगत से संचालित हो रहा है, जिससे वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। वहीं अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों और पेड़ काटने वाले ठेकेदारों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। गौरतलब है कि जिस गांव में यह कटाई हो रही है, वहीं वन विभाग का कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियों का सामने आना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

Post a Comment

0 Comments