एडीजी ने किया जफराबाद थाने का औचक निरीक्षण

 


       श्री अवध डाटकाम     9839627223

जफराबाद/जौनपुर :- जिले के जफराबाद थाने पर शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी पीयूष मोडिया ने थाना प्रांगण का निरीक्षण किया।वहां एसआई व कांस्टेबल लोगों के लिये बने भवन को देखते हुए मेस का भी निरीक्षण किया । उसके बाद महिला हेल्प डेस्क पर पहुंच कर वहां पर रखे रजिस्टर आदि को देखा।उसके बाद वे सीसीटीएनएस कार्यालय में पहुंचें जहां पर मौजूद कम्प्यूटर ऑपरेटर से जानकारी लिया।उसके बाद हवालात आदि को देखा।
एडीजी ने थाना कार्यालय में पहुंच कर सभी रजिस्टर को देखा तथा कार्यालय स्टॉप से रजिस्टर की जानकारी लिया।उन्होंने कार्यवाहक थानाप्रभारी आईपीएस श्रुष्टि जैन को आवश्यक निर्देश दिया।वे निरीक्षण से सन्तुष्ट दिखे।निरीक्षण के दौरान एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह,एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण आशीष सिंह,सीओ सिटी आईपीएस गोल्डी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments