ट्यूबवेल पर घायल मिला युवक, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी

 


जौनपुर:- जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के डोबरा गांव में रविवार देर रात एक ट्यूबवेल पर गम्भीर रूप से घायल मिले युवक की मौत से क्षेत्र मे सनसनी फैला गई है सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। परिजनों के अनुसार रात करीब सवा दस बजे गांव के ही दो लोग आए और घर से जबरदस्ती बुलाकर कर ले गए। थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि घर से महज 600 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर सच्चिदानंद घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने देखा तो सिर और आंख वाले हिस्से में चोट थी, चारपाई पर लेटा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर स्थिति देख चारपाई सहित सच्चिदानंद को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच हो रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
  परिजनों का कहना है कि मुकदमे में पैरवी करने को लेकर हुए विवाद को लेकर हत्या हुई है। परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि तीन दिन पहले हुए विवाद की तहरीर भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस मामले को नजर अंदाज कर दी। 
 गोबरा गांव निवासी रामचरण मिश्रा बाहर रहते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद मिश्र प्रयागराज के एक निजी कॉलेज से विधि की पढ़ाई कर रहा है और कुछ दिनों से वह जौनपुर दीवानी कचहरी में एक अधिवक्ता के साथ इन्टर्न भी करता है। 
         

Post a Comment

0 Comments