ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम


       श्री अवध डाटकाम   9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोंडा:- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। गोंडा-गोरखपुर बांद्रा साप्ताहिक ट्रेन (15067) से कटकर व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान इटियाथोक के विशुनपुर संगम (भटपुरवा) गांव निवासी राजेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक राजेश सिंह बुधवार सुबह बाइक से घर से निकले थे, लेकिन अर्जुनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, लेकिन बाइक बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। राजेश सिंह दो भाइयों में बड़े थे और उनके एक पुत्र आकाश सिंह है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments