राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन हुआ बौद्धिक प्रशिक्षण


     श्री अवध डाटकाम 9839627223 

सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पांचवें दिन बौद्धिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी कडेदीन जायसवार ने सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किए। बौद्धिक कार्यक्रम में स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं ने वसुधैव कुटुम्ब की विचारधारा का संकल्प लिया। एन एस एस के स्वयंसेवक समाज में निरंतर सेवा का कार्य करते हैं, समाज की कुरीतियों के उन्मूलन के लिए एन एस एस ने समय समय पर जन जागरण किया है जिसका परिणाम है कि आज वे कुरीतियां खत्म हो गई है या खत्म होने के कगार पर है। इनके पूर्व खुशी शर्मा, अदिति सिंह, शमा परवीन सहित अन्य स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बौद्धिक कार्यक्रम से पूर्व शिविर में शारीरिक रुप से श्रम साधना का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका काजल प्रजापति ने किया तथा अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी कडेदीन जायसवार ने की, कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र चौबे, महाविद्यालय प्राचार्य लालबहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments