श्री अवध डाटकाम 9839627223
शंकराचार्य सहित अन्य ब्राह्मण बटुकों पर अत्याचार व मुकदमे ने दिखाया भाजपा का असली चेहरा - डा.प्रमोद कुमार सिंह*
जौनपुर :-- ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों ( ब्राह्मण बटुकों) के साथ भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा अत्याचार करने के बाद उल्टा उन्ही धर्माचार्यों पर यौन शोषण जैसा घृणित फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जाना भाजपा सरकार का असली चेहरा उजागर करता है। उक्त बातें जौनपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कांग्रेस पार्टी आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह कहा। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बुधवार को धरना प्रदर्शन कर मुकदमा वापस किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शंकराचार्य हिंदू धर्म के ध्वजवाहक होते हैं, वे साक्षात भगवान शिव के रूप में पूजे जाते हैं, ऐसे में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती,मुकुन्दानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य बटुकों और संन्यासियों के खिलाफ विद्वेष और बदले की भावना से यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया जाना हिंदू धर्म और उनकी मान्यताओं का अपमान है। डा.प्रमोद सिंह ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को प्रयाग माघ मेला क्षेत्र में जानबूझकर अपमानित किया गया, उनके शिष्यों को मारा-पीटा गया, ब्राह्मणों की शिखाओं को पकड़ कर घसीटा गया, यह सब कृत्य स्वयं को कथित तौर पर हिंदूवादी घोषित करने वाली सरकार के मुखिया द्वारा कराया जाना सनातन धर्म का खुला अपमान है, डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हिंदू समाज और देशवासी भाजपा को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सबको धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है किंतु भाजपा सरकार बदले की भावना से धार्मिक लोगों के खिलाफ संतो को संतो लडाने का काम कर रही है।इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, शिव मिश्रा, राजकुमारी मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, अरुण शुक्ला, अनिल दूबे आजाद, कृष्णचंद निषाद, राजीव निषाद,महात्मा शुक्ला, अजीत सिंह, डा.दिलीप यादव,संजय माली ,आरिफ सलमानी,प्रवेश निषाद, सभासद शहनवाज मंजूर, बबलू गुप्ता, इरशाद खान,जब्बार अली शोसल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव,सलमानी,असरफ, विपिन यादव, डा.दिवाकर मौर्या, मु.ताहिर, शशांक शेखर तिवारी एडवोकेट,अरसी खान, मकसूद खान, रईस अहमद, जीशान अहमद, इस्तेखारूल प्रधान, सलमान आजमी, अमरनाथ यादव, सुनीता सरोज, रीना विश्वकर्मा, राकेश यादव,इकबाल हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक वेश के साथ मस्तक पर पीला चंदन लगाकर प्रदर्शन किया एवं शंकराचार्य के सम्मान में जोरदार नारेबाजी की।


0 Comments