संत निरंकारी मिशन के द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान


       श्री अवध डाटकाम  9839627223 

"प्रोजेक्ट अमृत" स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम का सफल आयोजन

सुजानगंज/ जौनपुर :-- संत निरंकारी मण्डल की शाखा बसरही बाजार द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिन के उपलक्ष्य मे सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एतिहासिक अमृत सरोवर सकापुर (न्योरहा) सुजानगंज जौनपुर में साफ-सफाई का कार्य किया गया । जिसमें  बसरही बाजार शाखा के मुखिया ओमप्रकाश जी तथा ग्राम सभा सकापुर के प्रधान श्रीमती बन्दना पाण्डेय एवं उनके पति श्री साहब लाल पाण्डेय भी उपस्थित रहे और सेवादल के सभी भाई व बहन इस कार्य क्रम मे उत्साह के साथ भाग लिये जिसमे जितेन्द्र कुमार गिरी (शिक्षक) , श्याम नयन निषाद, भाई लाल, अमृतलाल,राममूर्ति प्रजापति, रवीन्द्र डा. विजय, रामलाल, जिलेदार ,डा. उमाशंकर , रवीन्द्र कुमार,बनवारी लाल, सुरेश चन्द,हृदय नारायण,आदि लोग उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ सेवादल के संचालक श्री शिवकुमार निरंकारी के नेतृत्व किया गया जिसमें जल ही जीवन है ,जल है तो कल है परमात्मा ने जल को हमारे लिये बनाया है हम उसकी सम्भाल करे। प्रदूषण अन्दर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक होता है।

Post a Comment

0 Comments