माधव दिव्यांग एवं असहाय सेवा समिति द्वारा वितरित किए गये सब्जी के पौधे


        श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय बाजार में माधव दिव्यांग एवं असहाय सेवा समिति द्वारा एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 20 किसान भाइयों को सब्जी के पौधे वितरित किए गए। इस संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती और सब्जी उत्पादन के बारे में जागरूक करना था।


गुरुवार को बालवरगंज बाजार में माधव दिव्यांग एवं असहाय सेवा समिति के सचिव सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मनोज कुमार सहायक विकास अधिकारी ने किसानों को आर्गनाइज रहित सब्जी की खेती करने के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। करमचंद मौर्य, सहायक विकास अधिकारी कृषि ने भी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि पौधे को रोपड़ कर उसकी देखभाल कैसे करे। और पौधों को कीड़ों और रोगों से कैसे बचाए, इस पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। संगोष्ठी में आशीष कुमार मौर्य सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा ने बताया कि सभी किसान भाई  यूरिया डाई का बिना प्रयोग किए  देशी खाद से अच्छी सब्जी पैदा करके अपने परिवार को भयंकर रोगों से बचा सकते हैं।  


20 किसानों को सब्जी के पौधे वितरित किए गए, जिससे वे अपने खेतों में लगाकर अच्छी फसल प्राप्त कर सकें। संगोष्ठी में उपस्थित किसानों ने अपने विचार भी साझा किए और आधुनिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

इस अवसर पर राजेंद्र यादव खलीफा, राजाराम ऊमर, रमेश मौर्य, अरुण कुमार मौर्य, संगमलाल ऊमर, सिंटू, पंचम, अतुल निषाद, पिंटू साहू सहित किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments