सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के उमरपुर गांव में वर्षों पुराना जमीनी विवाद थाना अध्यक्ष फूल चंद पांडे के द्वारा कुछ गणमान्य व्यक्ति की मौजूदगी में पंचायती सुलहनामा के तहत समाप्त कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष बुद्ध नारायण मिश्र पुत्र स्वर्गीय कमला प्रसाद मिश्र एवं द्वितीय पक्ष सुभाष चंद्र व भोलानाथ पुत्र जमुना प्रसाद निवासी उमरपुर के बीच जमीनी विवाद को लेकर के पिछले नौ वर्षों से मु.सं.678 सन् 2018 के तहत विवाद चल रहा था जो कोर्ट में विचाराधीन था।बाद विवाद की जानकारी थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडे को मिली उन्होंने अपनी कर्मशीलता एवं विवेक से दोनों पक्षों के लोगों को एक जगह बिठाकर बातचीत कर स्टांप पेपर पर पंचायती सुलहनामे के तहत लिखित दोनों पक्षों द्वारा आपसी सौहार्द पूर्वक समझौता करवाते हुए विवाद को खत्म कराया। क्षेत्र के एक चर्चित जमीनी विवाद का थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में आपसी सुलह से निपटारा हुआ।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

0 Comments