श्री अवध डाटकाम 9839627223
भारत और अमेरिका डील को ढ़िढ़ोरा पीटने वाले सत्तारूढ़ नेताओं को अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में 7 प्रतिशत की कटौती किए जाने को भारत की बड़ी जीत बताया जा रहा है। लेकिन अमेरिका द्वारा 7 प्रतिशत टैरिफ घटाने के लिए भारत से कितनी कीमत वसूला गया है इसको नहीं बताया जा रहा है। आर्थिक विषयों के जानकार लोगों की बात मानें तो अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ में 7 प्रतिशत की कटौती करके पूरे भारत की अर्थव्यवस्था को गिरवी रख लिया है।
जी हां बात कड़वी जरूर है लेकिन सत्य यही है कि अमेरिका द्वारा 7 प्रतिशत टैरिफ कटौती करके के बदले में भारत द्वारा अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर के आयात करने का अनुबंध किया। इस डील के तहत अब भारत पेट्रोलियम पदार्थ अमेरिका की मर्जी से खरीदेगा साथ ही साथ अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर का कृषि उत्पाद प्रतिवर्ष खरीदेगा।
ऐसी परिस्थिति में शायद भारत ने 7 प्रतिशत टैरिफ के बदले में देश की रीढ़ कहें जाने वाली कृषि ( भारत सदियों से कृषि प्रधान देश रहा है) को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है।

0 Comments