प्रवीण तोगड़िया का थरवई में हुआ जोरदार स्वागत


श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - वीरेंद्र कुमार बिन्दु 

 फाफामऊ/ प्रयागराज ।  अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद संस्थापक व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का थरवई मे अमर बहादुर चौरसिया के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता मे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जो हिन्दू तीन बच्चा पैदा करेगा वही सच्चा हिन्दू होगा। बंगलादेश मे हों रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के सवाल पर कहा कि भारत सरकार को इस पर कदम उठाना चाहिए। यूपी मे सौ जगह हनुमान चालीसा का कार्यक्रम चल रहा है जिसमे एक हिन्दू परिवार एक मुट्ठी अनाज लिया जा रहा है। जिससे कोई हिन्दू भूखा न रहा सके। इस तरह से पूरे देश मे करीब एक करोड़ जगह ऐसा कार्यक्रम चल रहा है। गांव मे हिन्दू संस्था बनाई जा रही  और हिन्दू हेल्पलाइन कि स्थापना कि जा रही है जिससे हिन्दुओं कि मदद कि जा सके। अमर बहादुर चौरसिया और उनकी पत्नी पुष्पा चौरसिया ने मोमेंटो और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रवीण तोगड़िया ने आए हुए पत्रकारों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुड्डू सिंह, शरद ओझा, डॉक्टर प्रेम रावत,  गोपाल श्रीवास्तव, नरेन्द्र शास्त्री,  सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments