कतरनिया पुरवा में खिचड़ी भोज के साथ एक हजार महिलाओं को भेंट किया गर्म शाल


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

मोतीपुर/ बहराइच। विकास खंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत कतरनिया पुरवा में सामाजिक समरसता तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए खिचड़ी भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।खिचड़ी भोज के समापन पर ग्राम पंचायत की 101 महिलाओं को गर्म शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान राममिलन विश्वकर्मा के द्वारा आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि सामाजिक समरसता के प्रतीक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।महिलाओं को ठंड से बचाव हेतु गर्म शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इसी खिचड़ी भोज के माध्यम से आम जान की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके निस्तारण पर चर्चा की गई। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments