कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पहुंचे पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय दारुनपुर के बच्चे


श्री अवध डाटकाम 9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पीएम श्री कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  दारुनपुर के बच्चें कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पहुंचे जहां विभिन्न प्रजाति के बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, कृषि यंत्रों, मछली पालन, अच्छी प्रजाति  की सब्जियों, और विभिन्न प्रजाति के फल तथा अन्य प्रजाति के औषधीय गुण वाले पौधे व गेंहू की प्रजाति के बारे में उनके वैज्ञानिक डॉ प्रगति यादव के द्वारा जानकारी देते हुए  बच्चों को विजिट कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्य ने बताया कि एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम से बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। विज्ञान के प्रति ज्ञान व प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। इस कार्यक्रम से शैक्षिक स्तर, रोजगार परख शिक्षा को बढ़ावा मिलता है। प्रधानाध्यापक द्वारा वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया गया। शैक्षिक भ्रमण के बारे में जब खंड शिक्षा अधिकारी डा० किरन पाण्डेय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक्सपोजर विजिट  कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण था। शैक्षिक भ्रमण बच्चों के लिए एक शानदार तरीका है इससे उन्हें नई चीज देखने और अनुभव करने का मौका मिलता है जो उनकी जिज्ञासा को बढ़ाता है और उन्हें और अधिक सीखने के लिए प्रेरित करता है। राम अवध पाल, कंचन मौर्या, रविंद्र यादव, आशुतोष यादव के देख-रेख में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments