10 लाख नकदी व जेवरात लेकर मांगने का आरोप
बनकटा/ देवरिया :- स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा ले रहा है। परिवार के भरण पोषण करने के लिए पति सऊदी अरब गया और यहां पत्नी तीन साल की बेटी को छोड़कर मुंहबोले भांजे के साथ फरार हो गई। सूचना पर घर आएं पति पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर 10 लाख रुपए नकद और जेवरात लेकर फरार होने का मामला पंजीकृत कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी मुन्नू गुप्ता रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब गया था।इधर उसकी पत्नी पूजा अपनी 3 साल की बेटी को छोड़कर गांव में ही रहने मुंहबोले भांजे प्रेमी चन्दन गुप्ता के साथ 24 दिसंबर को फरार हो गई।मुन्नू के भाई जितेन्द्र ने इस घटना की जानकारी मुन्नू को दी। मुन्नू 30 दिसंबर को सऊदी अरब से घर आया और हर संभव स्थान पर तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मुन्नू ने थाने में तहरीर देकर पत्नी पूजा और उसके प्रेमी चन्दन गुप्ता पर 10 लाख रुपए नकद और जेवरात लेकर फरार होने का मामला दर्ज कराया है।

0 Comments