सुजानगंज/जौनपुर :-- क्षेत्र के नाहरमऊ , भीलमपुर गांव निवासी कथावाचक रवि उपाध्याय 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय द्वारका प्रसाद उपाध्याय का शनिवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।पूंजा कथा आदि आध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ ही प्रधान के भाई होने के कारण एक समाज सेवा में भी सम्पूर्ण भागीदारी निभाते थे। पंडित जी अपने पीछे दो विवाहित तथा तीन अविवाहित बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। इनके अचानक मौत से क्षेत्र के लोग दुखी हैं।

0 Comments