रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज :- जिले के थरवई इलाके के एक गांव मे किशोरी के साथ दुराचार के मामले मे थरवई पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लें लिया। थरवई इलाके के एक गांव की एक किशोरी मंगलवार की शाम खेत की तरफ गई थी। किशोरी को अकेली पाकर गांव के एक युवक ने दुराचार किया था। पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दीं थी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दीं। घटना की जानकारी अधिकारियो को हुई तो घटना की जाँच एसीपी थरवई अरुण कुमार पराशर को दीं गई थी। जाँच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत मे लें लिया। इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पांडे ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत मे लें लिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया

0 Comments