रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
सुल्तानपुर :- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील कादीपुर के तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के संयोजन में कादीपुर नगर व सूरापुर बाजार की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने उप जिला अधिकारी उत्तम तिवारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया!
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील कादीपुर के कादीपुर नगर के पांच सूत्रीय और सूरापुर बाजार के सात सूत्रीय ज्ञापन पदाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपते समय भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि कादीपुर नगर और सूरापुर में जाम की समस्या बिजली विभाग के मनमानी तरीके से बिल से जनता त्रस्त है तो वहीं आवारा पशु से आमजन का चलना दुभर हो गया है सूरापुर बाजार में जाम से आमजन के साथ व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है सूरापुर के व्यापारियों ने जम के निजात के लिए बाईपास सड़क बनवाने की मांग की ओवर ब्रिज ना बनाया जाए सूरापुर के व्यापारियों ने कहा कि जिला पंचायत के अधिकारी मनमाने ढंग से लाइसेंस के नाम पर धनउगाही करते हैं सूरापुर के व्यापारियों ने कहा कि जिला पंचायत के अधिकारी जिले में बैठकर के अधिकांश व्यापारियों को नोटिस जारी कर रहे हैं जो सारा सर गलत है फूड विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राइवेट व्यक्तियों को लेकर के अवैध वसूली की शिकायत व्यापारियों द्वारा की गई जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने एसडीएम साहब से सभी समस्याओं को एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत निदान कराने की मांग की गई जिस पर उप जिला अधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी द्वारा सभी समस्याओं को संबंधित विभाग को भेज करके निदान करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह डब्बू जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी जिला मंत्री श्याम चंद श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल तहसील महामंत्री विजय गिरी कादीपुर नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह नगर महामंत्री मानसिंह अग्रहरि संगठन मंत्री प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष एवं सभासद सुरलाल गुप्ता सचिन सचिन मोदनवाल सूरापुर बाजार अध्यक्ष बीके अग्रहरि सूरापुर महामंत्री अजय साहू उपाध्यक्ष राम ने शिव पूजन सौरव अग्रहरि सहित कई लोग मौजूद रहे।

0 Comments