रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :- क्षेत्र के चक मलाई गांव में रविवार को नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन के उपरांत कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच करीब 1000 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व आंगनवाड़ी भवन को आकर्षक ढंग से पेंटिंग कर फूल-मालाओं से सजाया गया। समारोह के मुख्यातिथि अपना दल (एस) के राष्ट्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत आधारशिला होते हैं। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। वहीं कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक हैं। समारोह की अध्यक्षता रामाज्ञा मिश्रा व पूर्व बीडीसी शिवशंकर तिवारी ने किया। संचालन प्रमोद सिंह ने किया।आयोजक ग्राम प्रधान चमेला देवी पत्नी डॉ. राम संवार तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक तिवारी, संतोष, अभय दिलीप, प्रवीण तिवारी, देवी प्रसाद सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 Comments