भारत-नेपाल सीमा पर 16 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार


मोतीपुर/ बहराइच :-  भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी ने 16 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार चौधरी पता बैजनाथ गांव जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल के रुप में हुई।एसएसबी 59 वी वाहिनी कमांडेन्ट कैलाश चंद रमोला ने बताया कि सीमा चौकी बलाई गाँव  से उप निरीक्षक (सामान्य) नरेश कुमार के साथ 04 अन्य कार्मिक, स्थानीय पुलिस थाना मोतीपुर के उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव तथा 01 अन्य कार्मिक के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त करते हुए सीमा स्तंभ संख्या 665/1 की तरफ जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति कच्चे रास्ते से भारत से नेपाल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। गश्ती दल को सामने आता देख वह व्यक्ति घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा‌ गश्ती दल ने तुरंत घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया । पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास नशीला पदार्थ स्मैक है, और इसी कारण वह भाग रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सहायक कमांडेंट असम सुशील सिंह तथा उनकी टीम शामिल रही गिरफ्तार अभियुक्त को मोतीपुर पुलिस को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments