सुजानगंज/जौनपुर :- क्षेत्र के बाबू रामपुर गांव के पंचायत भवन पर नारी चेतना फाउंडेशन द्वारा 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय किशोरी नेतृत्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक शिव शंकर ने गतिविधि आधारित फैसिलिटेट किया और विजन मिशन तय करने में मदद की। सभी पियर एजुकेटर ने 5 साल का लक्ष्य रखा और योजना बनाई। शिविर में 40 पियर एजुकेटर मौजूद रहे।
प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से पदाधिकारी मुन्नी बेगम, पूजा पांडेय, सकीना बानो, सरिता आदि लोग उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण यह जानकारी दी गई कि खुद के लिए, परिवार के लिए, गांव के विकास के लिए स्वास्थ्य,शिक्षा, सुधार जागरूकता की आवश्यकता है।

0 Comments