रिपोर्ट - विरेन्द्र गुप्ता
प्रयागराज /थरवई :-- थरवई थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव मे शनिवार की रात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर से एक करोड़ चोरी के खुलासे के लिए पूरे जिले की जाँच एजेंसी ने थरवई मे डेरा डाल दिया हैं। सोमवार को थरवई थाने पहुंचे डीसीपी गंगानगर ने पहले एसीपी थरवई और जांच एजेंसियों के साथ मीटिंग किया और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद डीसीपी गंगानगर घटनास्थल पर पहुंचे और जिन कमरों से सामान चोरी हुआ उसका बारीकी से निरीक्षण किया और बदमाश जिस जगह से छत पर चढ़े थे उसका भी निरीक्षण किया। इसके बाद घरवालों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिजनों को डीसीपी गंगानगर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। महमदपुर गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाबूराम शुक्ला के पौत्र दीना नाथ शुक्ला सेवा निवृत्त शिक्षक अपने परिवार के साथ कमरे मे सोये थे। मकान के आगे बरामदे से छत पर चढ़े बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़कर कमरे मे रखी आलमारी और पेटी का ताला तोड़कर 700 ग्राम सोना, साढ़े तीन किलो चांदी और एक लाख तीस हजार नगद उठा लें गए थे। एक करोड़ की चोरी से इलाके मे हड़कम मच गया था। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी, एसटीएफ, सर्विलांस की टीमों ने डेरा डाल दिया है। महमदपुर गांव को जाने वाले कई गांव के रास्तों मे लगे सीसीटीवी कैमरे को टीम चेक कर रही है। घटनास्थल से टीम ने वीटीएस को भी उठाया है जिससे यह पता चल सके की घटना के समय कितने मोबाइल एक्टिव थे। सोमवार को थरवई थाने पहुंचे डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत ने थाने मे एसीपी थरवई अरुण कुमार पराशर और जांच टीमों के साथ मीटिंग की और अब तक हुई जाँच की प्रगति के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद डीसीपी गंगानगर महमदपुर गांव दीना नाथ शुक्ला के मकान पर गए और एक एक कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद बदमाश जिधर से मकान के अंदर दाखिल हुए थे उसको भी देखा। इसके बाद दीनानाथ शुक्ला से घटना की जानकारी ली। पुलिस को अब तक कोई अहम सुराग हाथ नही लगा है। घटना के खुलासे के लिए पूरे जिले की टीम लगी है।
*बीते महीनों में थरवई में बढ़ी चोरी की घटना*
जानकारी अनुसार थरवई थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में कई चोरिया हुई जिसमें लाखों रुपए नगद सोने चांदी के आभूषण शामिल थे ताराडीह गांव के विकाश दुबे एवं बरातर गांव के जय सिंह राकेश यादव ,अजय यादव के तीन मकानो को में चोरी जिंसी गांव के पशु चिकित्सक के घर लाखों की चोरी पांडिला महादेव मंदिर के निकट प्रेम बाबू हलवाई के अर्धनिर्मित मकान से लाखों की चोरी हुई थी मगर थरवई पुलिस आज तक इन चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है ।

0 Comments