रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच :-- 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा 62 वें स्थापना दिवस पर वाहिनी मुख्यालय में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट कैलाश चंद रमोला द्वारा महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल का संदेश समस्त बल कार्मिकों को पढ़कर सुनाया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति सशस्त्र सीमा बल की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कमांडेंट ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को 62 वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं साहस के साथ राष्ट्र सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जवानों के मनोबल को सुदृढ़ करने एवं संगठनात्मक एकता को और मजबूत करने का प्रतीक रहा। इस मौके पर एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।

0 Comments