*37 में दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण*
रिपोर्ट - अबू शहमा
कैसरगंज / बहराइच :-- कैसरगंज संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर 37 मामले आए जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया कैसरगंज संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने किया तहसील दिवस कैसरगंज में आए हुए फरियादियों की फरियाद बहुत ही गहनता पूर्वक सुनी की गई सभी संबंधित विभाग के कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश दिया गया है कि भौतिक परीक्षण करने के बाद मामलों का निस्तारण करें साथ ही साथ शिकायतकर्ता से जरूर फीडबैक ले नियमानुसार जांच करके सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का तत्काल प्रभाव से समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें तहसील दिवस के मौके पर तहसीलदार मीना गौड़ नायब तहसीलदार कैसरगंज सचिन श्रीवास्तव एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

0 Comments