सबेली का ऐतिहासिक धनुष यज्ञ देखने उमड़ा भक्तों का सैलाब

 


सुजानगंज / जौनपुर :--  स्थानीय क्षेत्र के सबेली गांव में होने वाले ऐतिहासिक धनुष यज्ञ महोत्सव को देखने के लिए मंगलवार को भारी जन सैलाव उमड़ पड़ा। धनुष यज्ञ के 108 वीं वर्ष गांठ पर आयोजित कार्यक्रम में जानकी फुलवारी का भ्रमण, मां गिरजा देवी का पूजन, सीता स्वयंवर , तमाम राजाओं द्वारा धनुष तोड़ने का असफल प्रयास ,रावण बाणासुर संवाद , स्वयंवर में विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण के आगमन का भव्य मंचन किया गया। प्रभु श्री राम द्वारा धनुष तोड़ने के बाद पूरा परिसर जय श्री राम का उद्घोष से गुंजायमान हो गया।


राम के गले में जय माल डालते हैं ।परशुराम पहुंचते हैं और क्रोधित होते हैं।परशुराम लक्ष्मण संवाद होता है। । शंका समाधान करने के लिए परशुराम जी कहते हैं खैचहु चांप मिटै संदेहू। राम संदेह को दूर करते हैं। अंत में आरती होती है। राम के रुप में सूरज पांडे लक्ष्मण निखिल रावण की भूमिका में कृष्णा बाणासुर मंचन मिश्र,जनक शैलेंद्र मिश्र और परशुराम की भूमिका में विजय शंकर पाण्डेय की भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि श्री प्रकाश शुक्ला समाजसेवी भोलानाथ मिश्र राम मंदिर झूंसी प्रयागराज के महंथ घनश्याम दास जी महाराज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments