जौनपुर मुंगराबादशाहपुर पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को लगी गोली, नौ अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद नगद बरामद


जौनपुर  :-- जिले में मुंगराबादशाहपुर पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां मुठभेड़ में दो शातिर चोर घायल हो गए जबकि 7 अन्य अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नीभापुर रेलवे क्रासिंग के आगे काछीडीह मोड़ पर सोमवार तड़के करीब 1:15 बजे पुलिस व स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो चोर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल नौ अंतर्जनपदीय कुख्यात चोर गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, करीब छह किलो चाँदी के आभूषण, ₹1 लाख 4 हजार नकद व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े शहरों में ठिकाना बनाकर आसपास के जिलों में ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इन अपराधियों ने बताया कि वे वाराणसी कैंट स्टेशन के पास झोपड़ी डालकर ठहरे थे और वहीं से उन्होंने मुंगराबादशाहपुर की घटना के अलावा 27 अक्टूबर को अलीनगर (चंदौली) और 29 अक्टूबर को सारनाथ (वाराणसी) में भी ज्वेलरी की दुकानों में चोरी व प्रयास की वारदात की थी। सारनाथ की घटना का सीसीटीवी फुटेज  भी सामने आया है।

गिरफ्तार चोर लादू पुत्र रसिया उर्फ गंगाराम (घायल) निवासी शाहजहांपुर जिले के मिलकिया थाना निगोहां, पूरन पुत्र पप्पू (घायल) निवासी इशापुर थाना निगोहां , रावतपुर थाना सिंधौली निवासी बाबु सिंह, मिलकिया थाना निगोहां निवासी बिजेन्द्र उर्फ मंगल, सुरेश पुत्र रुकम सिंह, मोती उर्फ किरेकी, बलरामपुर थाना निगोहां निवासी धर्मपाल उर्फ फूलसिंह, इशापुर निवासी भोला पुत्र बाबू, तथा लखीमपुर खीरी के रामपुरा थाना परसावां निवासी अजीत पुत्र कुंदन को गिरफ्तार किया है । इन पर विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के अनेक मुकदमे दर्ज हैं।

इस अभियान में थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस सेल मनोज कुमार ठाकुर, स्वाट प्रभारी प्रशांत सिंह, उपनिरीक्षक सुनील यादव, चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा सहित सर्विलांस, स्वाट व मुंगराबादशाहपुर थाने की टीम शामिल रही।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्त कुख्यात अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर चोरी की वारदातें अंजाम देते थे।

Post a Comment

0 Comments