सुजानगंज / जौनपुर :-- क्षेत्र के न्यायपंचायत सराय भोगी के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन वंदन के साथ संकुल नोडल शिक्षक अरविंद कुमार पाल की देखरेख में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल श्रेणी के प्रतियोगिताएं कराई गई। प्राथमिक स्तर के प्रतियोगिता में जूनियर के शिक्षक व जूनियर हाई स्कूल की प्रतियोगिता में प्राइमरी के शिक्षक ने रेफरी की भूमिका निभाई। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंश बालिका में सुहानी, 100 मीटर की दौड़ में अनुज व शिवम अवंतिका व काजल प्रथम रही। 200 मीटर की दौड़ में अनुज प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता बालक में प्राथमिक विद्यालय हिसामुद्दीनपुर और बालिका में उच्च प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर के बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में खेमपुर प्रथम प्यारेपुर द्वितीय रहा। प्राइमरी स्तर में खेमपुर द्वितीय प्यारेपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर में सुहानी प्रथम स्थान प्राप्त की खो-खो में प्यारेपुर विजई रहा। विजेता टीम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल चंद्र निषाद। वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्य द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। पुरस्कार में मेंडल पेन कॉपी विजेता बच्चों को दिया गया। मुख्य अतिथि लाल चंद्र निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। अतिथि शेर बहादुर मौर्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि आज जो बच्चे न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता बने हैं। वही ब्लॉक में विजेता बनेंगे ब्लॉक से निकलकर जिले में विजेता बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। डॉक्टर विनोद कुमार पाल ने कहा कि खेलकूद कार्यक्रम से बच्चों का शारीरिक विकास कंपटीशन स्किल डेवलपमेंट होता है ।खेल सदैव खेल की भावना से खेलना चाहिए बच्चों में प्रति स्पर्धा की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर फूलचंद यादव, शशिकांत, राजेंद्र प्रसाद, शेर बहादुर, अजय कृष्णा, राहुल सिंह, राम सिंह, राकेश बिंद, श्याम बहादुर मौर्य, ओम प्रकाश यादव, मदन पटेल, गोपाल सिंह, रमेश, संजय निषाद, अरविंद गौतम, विवेक व राय साहब उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था सुनील कुमार यादव प्रधानाध्यापक खेमपुर ने संपन्न कराया।

0 Comments