विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार मे मचा कोहराम



सरपतहा/ जौनपुर :--  स्थानीय थाना क्षेत्र के सरपतहा गांव में घरेलू बिजली ठीक करते समय विद्युत की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संजय यादव (31) पुत्र विजय बहादुर यादव अपने नए घर में बिजली की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह चालू हो गया और वह बिजली की चपेट में आकर झुलस कर गिर पड़ा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।संजय के चीखने पर उसकी मां उर्मिला देवी और पत्नी पूनम यादव दौड़कर पहुंचीं, लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था, आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे, परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक हाल ही में दिल्ली से घर लौटा था। वह वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पांच वर्षीय बेटे कान्हा और डेढ़ वर्षीय बेटी कूहू दो बच्चों की जिम्मेदारी अब उसकी पत्नी पूनम पर आ गई है, जो पति की मौत से रो-रोकर बेसुध है।युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments