हमसे जे टकराई सीधे गोली मारब सीने में।
नाम अगर बदनाम होए न कवन मजा है जीने में।।
जौनपुर :-- जिले में बुधवार को एक युवक का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर असलहा के साथ बनाया गया रील तेजी से वायरल हो रहा है । "हमसे जे टकराई सीधे गोली मारब सीने में, नाम अगर बदनाम होए न कवन मजा है जीने में"। जैसे स्लोगन के साथ एक रील X हैंडल पर यूजरों के शेयर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया । यूपी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया है ।
युवक द्वारा अपने घर के बाहर हाथ मे पिस्टल लिए लहराते हुए एक रील बनायी गई । जिसमें .. घर से निकली जब सोचो यही चर्चा बा, बड़े - बड़े के सांस फूल जाए नाम के हमरा पर्चा बा ।
हालांकि श्री अवध डाटकाम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है । वाइरल वीडियो इंटरनेट मीडिया के अलग- अलग प्लेटफार्मों पर तेजी से प्रसारित हो रही है । मामले का उच्चाधिकारियों द्वारा स्वतः संज्ञान लेने से पुलिस युवक की तलाश कर रही है । फिलहाल पुलिस युवक का नाम पता स्पष्ट नही कर सकी । इस प्रकरण का आईजी रेंज वाराणसी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने भी संज्ञान लिया है । इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले संज्ञान में आया है, जांच करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आरोपी को बख्शा नही जाएगा ।

0 Comments